238 धनुष भंग

सूर्य निकलने पर अंधकार कैसे बचे? राम जी जहाँ छू दें, वहाँ अहंकार कैसे बचे? अहंकारियों से जो हिल तक नहीं रहा था, राम जी के छूते ही, हमेशा के लिए उठ गया, टूट गया।
देखें, धनुष के दो टुकड़े हो गए, माने देह अलग, स्वरूप अलग। देहाध्यास टूट गया, जड़ अलग, चेतन अलग।
पर धनुष की रस्सी वैसी की वैसी ही रही, वह नहीं टूटी। रस्सी माने गुण, गुण तो रहे, पर गुणों का अभिमान न रहा।
राम जी और सीता जी मिल गए, सुख और शांति मिल गए। यह सुख और शांति का मिल जाना ही धर्म का फल है।
जैसे ज्ञान भक्ति वैराग्य तीन हैं, सरस्वती गंगा यमुना तीन हैं, कौशल्या सुमित्रा कैकेयी तीन हैं, राम जी सीता जी लक्ष्मण जी भी तीन हैं। और धर्म के लिए तीनों चाहिएँ। वह तो साधन की, निष्ठा की न्यूनाधिक प्रधानता से मार्ग का नाम दिया जाता है, चाहिए तीनों ही।
राम जी ज्ञान हैं, भक्ति वैराग्य पूर्ण ज्ञान।
सीता जी भक्ति हैं, ज्ञान वैराग्य पूर्ण भक्ति।
लक्ष्मण जी वैराग्य हैं, ज्ञान भक्ति पूर्ण वैराग्य।
पालन तीनों का ही करना पड़ता है।
सीता जी ने राम जी को जयमाला पहना दी। आज से सीता जी उन सबको अपना मान लेंगी, जो राम जी को अपना और जिनको राम जी अपना मानते हैं। भक्ति तो भगवान की हैं, वे उसी से संबंध मानती हैं जिसका संबंध राम जी से हो। जो भगवान को अपना नहीं मानता, उसे वे अपना कैसे मानें? लोकेशानन्द कहता है कि आप भी उसी को अपना मानना जो भगवान को मानता हो। जो भगवान को अपना नहीं मानता, वो आपको क्या मानेगा?
यहाँ रामकथा में पहला सोपान बालकाण्ड संपूर्ण हुआ। कल अयोध्याकाण्ड प्रारंभ होगा। अब आप साधन में लगें।
बिन्दु जी कहते हैं-
"यदि नाथ का नाम दयानिधि है
तो दया भी करेंगे कभी ना कभी।
दुखहारी हरि दुखिया जन के,
दुख कष्ट हरेंगे कभी ना कभी॥
हम द्वारे पे तेरे आन पड़े,
मुद्दत से इसी जिद्द पर हैं अड़े।
जब सिन्धु तरे जो थे बड़े से बड़े,
तो बिन्दु भी तरेंगे कभी ना कभी॥"
अब विडियो देखें- भगवान से संबंध
https://youtu.be/OlIr0r4jN3Q

How can darkness stay when sun arises? Likewise how can ego persist there, when Ram touches? The bow which wasn't even moving by the egoists, broke down after Ram's touch.
See, the bow split into two pieces, means the body is different, self is different. String of the bow symbolises virtues, the string remained the same, it didn't break. It means virtues don't decease, their egotism ends.
Ram and Sita united, happiness and peace met. This is the outcome of spirituality.
As are Gyan-Bhakti-Vairagya, Saraswati-Ganga-Yamuna, Kaushalya-Sumitra-Kaikeyi, Ram-Sita-Lakshman are also the same three.
Ram is self knowledge, with desireless devotion.
Sita is devotion, with desireless knowledge.
Lakshman is desirelessness, with knowledge and devotion.
One have to follow all the three for being spiritual.
Sita devoted garland (Jaymala) to Ram. From today onwards, Sita will accept all those her own, who consider Ram as their own, and whom Ram believes as his own. The goddess of devotion belongs to Bhagwan, she considers them her own, who are related to Ram. Who didn't consider Ram as their own, how would she accept them as her own? Lokeshanand says that you should also consider the same. Who doesn't considers Bhagwan as his own, what will he consider you?
Here the first chapter in Ramkatha Baal Kaand is completed. Ayodhya Kaand will start tomorrow.
Bindu ji says-
"If Bhagwan is merciful, He will show mercy someday. Bhagwan who destroys sorrow, will end our sorrows too. We are also sitting at His door with stubbornness, that when even the greatest sinners have crossed the world, we too will cross someday."
Watch the video now- Relation with Bhagwan
https://youtu.be/OlIr0r4jN3Q

Comments