239 भव और भाव
"भव और भाव!"
देखें, संसार में सुनने के लिए दो ही बातें हैं, भगवान की कथा और संसार की व्यथा। जहाँ कथा है, वहाँ भाव है। जहाँ व्यथा है, वहाँ भव है।
जहाँ भव है, वहाँ भाव नहीं। जहाँ भाव है, वहाँ भव नहीं । भाव का अभाव भव है, भव का उपाय भाव है। भव में डूबे तो मरे, भाव में डूबे तो तरे। भगवान की यह कथा भाव में डुबाकर भव से उबार लेती है।
तुलसीदास जी कहते हैं-
"भव सागर चह पार जो पावा।
राम कथा ता कहँ दृढ़ नावा॥"
भगवान की कथा ऐसी दृढ़ नौका है कि यदि और कुछ भी न किया जाए, बस इस नाव में भाव सहित बैठ जाएँ, कहो कि इसी भाव में बैठ जाएँ, तो उस भवसागर से सहज ही पार पाया जा सकता है।
ध्यान दें, भगवान का स्मरण ही भाव है, विस्मरण ही भव। भगवान का विस्मरण ही संसार की सबसे बड़ी समस्या है, उनका स्मरण ही एकमात्र समाधान है। भगवान तो सदा साथ हैं, पर प्रश्न यह है कि हम भगवान के साथ हैं या नहीं, उनका स्मरण साथ है या नहीं? बस समस्या तभी तक समस्या है जब तक भगवान का स्मरण नहीं होता। और कथा की नाव, भगवान का सतत स्मरण कराती रहती है।
हमारा सौभाग्य देखिए हमें यह नाव अपनेआप ही मिल रही है। पहले तो परम पवित्र भारत भूमि पर जन्म मिला है। वह भी सींग वाला नहीं, पूंछ वाला नहीं, रेंगने, तैरने या उड़ने वाला नहीं, मनुष्य कहलाने वाला देह मिला है। फिर सनातन हिन्दू परम्परा में जन्म मिला है। खाने को रोटी है, पहनने को कपड़ा है, घर बैठे संत संग और सत्संग मिलता है, कमी क्या रही? कुछ नहीं।
बस कथा की नाव छोड़कर उतरना मत। लोकेशानन्द कहता है कि इतना कर लिया तो बहुत कर लिया। तब तो पार हुए ही समझो॥
अब विडियो देखें- भवसागर पार करना
https://youtu.be/bH9GcREaKGY
"Bhav and Bhaav!"
There are only two things to listen in the world, Bhagwan's Katha and the agony of the world. Where there is katha, there is consciousness, where there is agony, there is grief.
Where there is grief, there is no consciousness, where there is consciousness, there is no grief. Grief is the absence of consciousness, consciousness is the solution to grief. If you drown in the agony, you die. If you get immersed in consciousness, you get enlightenment. This katha takes you over from grief by immersing in consciousness.
Tulsidas ji says-
"Bhavsaager chah paar je pava,
Ram Katha ta kar dridha nava."
This katha is such a firm boat that if nothing else is done, just sit in this boat with consciousness, one can easily get beyond the world.
Note that Bhagwan's remembrance is consciousness, to forget Him is grief. Forgetting Bhagwan is the biggest problem of the world, the only solution is his remembrance. Bhagwan is always with us, but the question is whether we are with Bhagwan or not? Is he remembered or not? A problem is a problem until Bhagwan is not remembered. And this katha keeps on reminding Bhagwan.
See our good fortune, we are getting this katha on its own. First of all, we got birth in the Holy land India. Then we have no horns, no tail, no crawling, floating or flying body, we have got a body called human. Then we are born in Sanatan Hindu tradition. We have bread to eat, cloths to wear, we are getting sants and their sermons sitting at home, what is the insufficiency? Nothing.
Don't just leave this boat of katha and get off. Lokeshanand says that what you have done till today is not any less. Suppose this is the time to be enlightened.
Now watch the video- Crossing the World
https://youtu.be/bH9GcREaKGY
Comments
Post a Comment