240 चलने की तैयारी

"दुनिया के जिस्म जलते देखे अपना जल जाना भूल गए।
दुनिया के झमेलों में फंसकर हम असली ठिकाना भूल गए॥
हमें काम ना भूला क्रोध ना भूला नाम हरि का भूल गए।
जो वादा करके आए थे वो कौल निभाना भूल गए॥"
दशरथ जी आज बहुत प्रसन्न हैं, पुत्रवधुएँ जो आ गईं। सब ठीक हो गया। सब उनके भाग्य की सराहना कर रहे हैं।
अपनी प्रशंसा सुनकर उन्होंने दर्पण मंगवाया, कि देखें हम इस स्तुति के योग्य भी हैं या नहीं? और देखा क्या? देखा कि यम का डाकिया कान पर मौत का वारंट चिपका गया है।
देखो कहने वाले कहते हैं कि मौत बता कर नहीं आती, कोई अचानक ही मर जाता है। नहीं भाई! वह तो हजार चिट्ठियां भेजती है, आप ही होश में नहीं हैं, आप ही ध्यान नहीं देते, आप वह चिट्ठी देखकर भी नहीं देखते।
बालों की सफेदी आपने छिपाई, चेहरे की झुर्रियाँ आपने छिपाई, मामला क्या है? किसे आप धोखा देना चाहते हैं? अपनेआप को? दुनिया वाले तो धोखे में आ सकते हैं, पर यमदूत धोखा नहीं खाते।
दशरथ जी ने सफेद बाल देखते ही निर्णय लिया, मैं अपना राज्य भगवान को दे दूंगा। अब नाव जितनी खेनी थी खे ली, अब तेरे हवाले कर दूंगा। अब जो कुछ है सब तेरा, तूं ही संभाल। अब बस हो गई। बहुत रह लिए, दुनिया की रंगीनियों में घूम लिए, खूब नशों में झूम लिए, अब चलने का समय हो गया, जीवन ढलान पर आ गया, वापसी होने को है, माल लुट गया, अब बाजार समेटने का समय हो गया, स्टेशन आने को है, गाड़ी से उतरना है, सामान बाँधना है।
बड़े उत्साह से घूमने निकले थे, थक गए हैं, टाँगों में जान नहीं रही, हाथ काँपने लगे, आँखों से कम दिखता है, ऊँचा सुनता है, पेट गड़बड़ रहता है, बहुत सफ़र किया, बहुत suffer किया, अब घर जाऊँगा, अब यहाँ जो है सब भगवान को सौंप कर, आराम करूंगा।
लोकेशानन्द आपसे पूछता है कि आप का क्या कार्यक्रम है?
http://shashwatatripti.wordpress.com

"We saw the bodies of the people of the world burning, but forgot that our own body would also burn. Caught in the mess of the world, we have forgotten the real destination. We didn't forget lust, we didn't forget anger, we just forgot to chant. We forgot to keep the promise we had made."
King Dashrath is very happy today. Everything went well. All are appreciating his fate.
Listening self praise, he called for a mirror, to analyse if he is worthy of this praise or not? And what did he see? The king of death, Yam's postman has affirmed a death warrant for him, by sticking a letter on his ear, the hair over the ear had turned grey.
Look, who says that death doesn't inform before coming, that someone dies suddenly. Death delivers a thousand messages, you are not conscious, you don't pay attention.
You hide grey hair, hide wrinkles, what is the matter? Whom do you want to cheat? Yourself? People of the world could be deceived, but death can't be cheated.
On seeing grey hair, Dashrath decided to hand over his kingdom to Ram. I have taken the boat as far as I could, now I will hand it over to Bhagwan. Now whatever is here is yours, now you handle it. I lived a lot roaming around the world, it's time to move on, life came downhill, it is about to return, the goods were looted, now it's time to close the market, station is about to come, have to get off the train, will have to pack the luggage.
I roamed around to see the world with great enthusiasm, I am tired now, my hands are shivering, legs tremble, eyes weakened, it's hard of hearing. I traveled a lot, suffered a lot, now I will go home, now I will take rest by handing everything over to Bhagwan Ram.
Lokeshanand asks you that what is your plan?
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments