242 कैकेयी माँ
स्वामी मित्रानन्द जी कहते हैं कि राम जी का जन्म धरती का भार हरने के लिए होता है। राम जी कुछ बड़े हुए, तो अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक योजना बनाई। राम जी ने कैकेयी माँ के साथ एक खेल किया।
एक खेल किया रघुनंदन ने बचपन में छोटी मैया से,
विजयिणी सदा की कैकेयी हारी निज रामरमैया से।
एक दिन रघुनंदन दबे पाँव औचक पीछे से आकर के,
करकमलन मूंद दईं अंखियाँ मैया की नजर बचाकर के।
गहि मौन रहे कछु देर प्रभु मुख से कछु बोले नहीं बैना,
अंतर्गर्भित है मूल प्रश्न बतलाओ कौ मूंदे नैना।
नटवर की अग्रिम लीला का अति गूढ़ भेद माँ पा ना सकी,
भरसक अनुमान लगाकर के भी नाम सही बतला ना सकी।
भोलेभाले गंभीरधीर चाँच्ल्यरहित रघुनंदन से,
ऐसे नटखटपन की आशा होती ना स्वप्नगत भी मन से।
लक्ष्मण का नाम लिया मैया ने कर टटोलकर अटकल से,
है कौन जगत में जीत सका इस लीलाधर नटनागर से।
बोले रघुवर इस खेल माहिं मैया तुम मुझसे हार गईं,
बोली मैया प्यारे रघुवर मैं तो तुझपे बलिहार गई।
जो हारे वह कुछ देता है क्रीड़ा में जीतनेवाले को,
मैया बोली मैं भी दूंगी मुँह माँगा रघुवर प्यारे को।
बोले रघुवर हाँ माँगूंगा पर कठिन शर्त होगी मेरी,
माँ वचन मुझे दो जो चाहूँ इच्छा पूरी होगी मेरी।
जो जी चाहे सो माँग लाल जो माँगोगे सो पाओगे,
विश्वास मुझे है रामभद्र जग हितकर ही करवाओगे।
हितकर ही नहीं परमहितकर व्यक्तिगत नहीं चराचर का,
अनिवार्य कार्य यह करना है उतरे सिर भार धराधर का।
क्रियान्वित हो योजना सही उससे पहले कोई जाने ना,
निज दो वरदान पिताजी से हंसकर पूरे करवा लेना।
जब होंय पिता जी मेरे हित राज्याभिषेक के अभिलाषी,
माँ लेना तब ही माँग राम हों वर्ष चतुर्दश वनवासी।
युवराज बनें प्रिय भरतलाल कौशल का भार उठाएँगे,
तब तक वनवासी बनकर के हम बिगड़ी बात बनाएँगे।
अब ठिठक उठी छोटी मैया यह कठिन कार्य मुझसे लोगे,
कौशल उजाड़ने का कलंक अपनी प्यारी माँ को दोगे।
रहकर जग में सहकर सबकर हे लाल कठिन जीना होगा,
हर रोज सिसक सिसक होगी अपमान का विष पीना होगा।
फिर भी यदि लाल मंजूर तुम्हें योजना यदि जगहितकर है,
पति पुत्र राज्यसुख स्वर्ग आदि सब तुम पर लाल न्यौछावर है।
इस तरह जगत के हितकारण योजना बनी सुखसीला है,
कैकेयी मात का दोष नहीं ये तो नारायण प्रभु लीला है।
इसका भाव कल॥
अब विडियो देखें- कैकेयी का समर्पण
https://youtu.be/4V1R4YwMU2Q
Today the story about Mother Kaikeyi.
When Ram was a little boy, he made a plan to fulfill his purpose of killing the root of all evil, Ravan. Ram played a game with Kaikeyi Maa.
One day Ram came from behind and kept his hands on Kaikeyi's eyes silently. There is a question in his silence, "Who am I?"
Even after guessing enough Kaikeyi wasn't able to tell the correct name. Who can imagine such naughtyness, from sober and reserved Ram? No one can even dream about it.
Kaikeyi speculated the name of Lakshman.
Ram- Mother! You lost this game to me. The loser gives something to the winner in a game.
Mother- Dear Ram, I am ready to sacrifice myself. My son! Ask for anything, it will be my pleasure to fulfill your wish.
Ram- Yes, I will surely ask, but my wish will be tough. So firstly, keep your hand on my head and take my oath, that you will give me whatever I want.
Mother- You will get whatever you ask for, I believe everything you wish will be beneficial for the world.
Ram- Remember, no one should know this plan before it's implementation. When Father would like to crown me, ask him to fulfill his two boons he owes you. Make beloved Bharat as crown prince against the first, and in the second boon, ask for fourteen years of exile for me.
Kaikeyi arose yearning- Oh Ram! You want this from me? The stigma of destroying Ayodhya will be passed on to your beloved mother. It will be very difficult for me to live in this world.
Yet if this plan is beneficial to the world, I will sacrifice everything, husband, son, state, heaven etc.
In this way the exile plan was made, it was Ram's wish, not the fault of Kaikeyi Maa.
Its emotional aspect tomorrow.
Watch the video now- Kaikeyi's Dedication
https://youtu.be/4V1R4YwMU2Q
Comments
Post a Comment