243 वनवास लीला

भगवान, संसार रूपी सागर की, देह रूपी लंका में, भोग भोगने के लिए नहीं आते। वे तो सूक्ष्म देह में रहने वाले मोह रूपी रावण, अहंकार रूपी कुंभकर्ण और काम रूपी मेघनाद को मार कर, मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आते हैं।
लक्ष्य तो हमारा भी यही है, पर हमें लक्ष्य विस्मृत हो गया है। जबकि भगवान को लक्ष्य की विस्मृति नहीं है, वे तो बचपन से ही तैयारी में लगे हैं।
क्या करूं? कैसे करूं? किसकी सहायता लूं? कि अवधवासियों का प्रेम लक्ष्य में बाधा न बने। अंत में दृष्टि कैकेयीजी पर आकर टिक गई।
भगवान ने कैकेयी जी से सहायता माँगी। कैकेयी जी जानती हैं कि राम क्या माँग रहे हैं? पर भगवान की इच्छा को ही अपनी इच्छा बना लेना, यही तो भक्ति है। 
कलंक लगे, विधवा हो जाऊँ, लोग मुँह पर थूक दें, भरत माँ न कहे, परवाह नहीं। बस रामजी की इच्छा में बाधा उत्पन्न न हो।
कितना सुंदर भाव है!!
पर हम? हम तो देखकर भी नहीं देखते, नहीं सीखते, अनुसरण नहीं करते।
भगवान ने इतनी लीला की, गजब नाटक खेला, जीवन की असली पाठशाला लगाकर दिखाई, स्वयं करके दिखा दिया कि जगत में कैसे चलना है। पर हम कुछ सीखने को राजी हों तब तो सीखें।
हम सीखते नहीं, हमारे पास दो ही वस्तु हैं, ताली और गाली।
राम जी आएँ तो हम ताली बजाएँ, वे ताड़का को मार दें तो हम ताली बजाएँ, वे धनुष तोड़ें हम ताली पीटें, वहाँ जयमाला यहाँ ताली, अब उनको वनवास हो रहा है, वे जा रहे हैं, हम उनको ताली देंगे, कैकेयी जी को गाली देंगे।
इस लीला में सब तरफ भगवान ही हैं। इस नाटक के लेखक, निर्माता, निर्देशक भगवान स्वयं हैं। मंच भी वही हैं, दृश्य भी वही हैं, यहाँ तक कि इस के सभी पात्र भी वे ही हैं। यहाँ उनके सिवाय कोई है ही नहीं। यहाँ एक ही अनेक होकर दिख रहा है। आप किस भ्रम में पड़े हैं? आपका मामला क्या है? यहाँ आप परीक्षार्थी हैं, परीक्षक नहीं। आपको इसे देखना है, सुनना है, और समझकर जीवन में उतारना है। यहाँ ताली या गाली का काम ही क्या?
तो अब लोकेशानन्द की बात मानकर अपनी जेबों में भरे फूल और पत्थर बाहर ही गिरा दो, यहाँ न फूलमालाएँ चाहिएँ, न पत्थर। यहाँ तो ताली और गाली छोड़कर, खाली होकर, हल्के होकर, मस्त होकर बैठो, तब कोई बात बने।
http://shashwatatripti.wordpress.com

Ram didn't come to enjoy the pleasures of the world. He comes to pave the way for salvation, by killing Ravan, Kumbhkarn and Meghnad, the symbols of attachment, ego and lust, living in the subtle body.
We also have the same goal, but we have forgotten. While Ram remembers the goal, and prepares it since childhood.
What to do? How to do? Whose help should I take? That the love of the residents of Ayodhya shouldn't be a barrier to the goal. Finally, the vision came to rest on Mother Kaikeyi.
Ram asked Kaikeyi for help. Kaikeyi knows what Ram is asking for? But simply making the will of Bhagwan your wish is devotion.
Even if I get a stigma, whether I become a widow, people spit on my face, Bharat refuses to call me Mother, I don't care. But Ram's wish should be fulfilled. What a beautiful feeling!!
But what about us? We don't even learn by watching, we don't follow.
Ram played so beautiful play, performed amazing part, showed the real lesson of life and told how to live in the world. But if we agree to learn something then only we can learn something.
We don't learn, we have only two things, clap and abuse.
When Ram comes, we clap, he kills Tadka, we clap, he breaks the bow, we clap, Jayamala here, clapping there. And now He is going to exile, we will clap for Him, and abuse Kaikeyi.
See, there is Ram everywhere in this play. He Himself is the writer, producer, director of this play. He is the stage, He is the scene, even all the characters are Ram Himself. Except Him there is no one here. Here only one is visible in many forms. What confusion are you in? What is wrong with you? Here you are the examinee, not the examiner. You should see it, hear it, understand it and apply it in your life. What is the need to clap or abuse here?
Listen to Lokeshanand! Drop all the flowers and stones filled in your pockets, no flowers are required here, no stones. Sit empty here, be light, be steady, leaving clapping and abusing, then something happens.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments