245 मंथरा दुराशा पिशाचिनी

आह को कोई नहीं चाहता, पर आह जब रूप बदल कर, चाह बन जाती है, तो सब उसे छाती से लगा लेते हैं। पहचान नहीं पाते कि यह चाह, आह ही है।
"जहाँ जहाँ चाह है, वहाँ वहाँ आह है"
नामजप के बदले में संसार माँग लिया, चाह आ गई, लोभ कर्म पर चढ़ गया, मंथरा ने दृष्टि बदल दी, संस्कार बिगड़ गया, अंतर्मुखी बहिर्मुखी हो गया, जगदीश की जगह जगत ने ले ली, उपासना वासना हो गई, भक्ति आसक्ति हो गई, प्रीति प्रेत हो गई।
संग क्या बिगड़ा, जीवन उजड़ गया।
दुराशा पिशाचिनी जब जाल डाल देती है, बुद्धि को जहर भी अमृत लगने लगता है, विवेक मारा जाता है, मूढ़ता छा जाती है। अब कोई लाख समझाए, मूढ़ मन एक बार जिस जिद्द पर अड़ जाए, फिर टस से मस नहीं होता।
कैकेयी जी ने मंथरा का कपड़ा पहन लिया, भाषा बदल गई। देवासुर संग्राम में जिन दशरथ जी के प्राणों की रक्षा की थी, आज उन्हीं के प्राणों की परवाह न रही। अब हित अहित का विचार कौन करे?
आप देख नहीं रहे, लोभ कैसे खुशियों को खा जाता है? समझदार को इशारा काफी है, मूर्ख को कोई कैसे समझाए? और ऐसा भी नहीं है कि कोई जानता न हो, जानते सब हैं, बस मानते नहीं।
"शर्म तो ये है के सब जान के अनजान हुए,
और अब भी उसी माया पे मरे जाते हैं॥"
उम्रें बीत गईं, सैंकड़ों बार छातियाँ पीट चुके, हजारों जूते खा चुके, लाखों बार मरे, इच्छा है कि मरती नहीं। लोकेशानन्द पूछता है कि ऐसा कब तक करते रहने का विचार है?
प्रिय आत्मन्, जरा सी वासना की वायु से प्रेम दीपक का बुझ जाना, अंतःकरण में उतरे भगवान का चले जाना, यही असली भ्रूण हत्या है। यही सब दुखों का एकमात्र कारण है, यही बड़े से बड़ा पाप है।
हमें इस प्रसंग से सीख लेनी है, सभी साधक आज अभी सावधान हो जाएँ॥
अब विडियो देखें- वाह, चाह और आह!
https://youtu.be/6HSZlnQiptk

Nobody wants aah (grief), but when aah changes it's shape, and it becomes chaah (desire), then everyone embraces it. Then nobody recognises that this chaah is the aah.
"Wherever there is a desire, there is grief!"
Chanted a while and asked for the world in exchange for that, the desire came, greed occupied the mind, Manthra changed the vision, deeds impaired, introvert turned extrovert, Bhagwan was replaced by the world, worship became lust, devotion became attachment, life was ruined.
When desire vampire lays a trap, poison also looks like nectar, mind ceases, foolishness prevails. Now let me explain a million, once the stubborn mind is adamant, it does not budge.
As Kaikeyi put on Manthra's cloths, her language changed. Today, Dashrath's life doesn't matter to her, whose life she defended in the Dev-Asura war.
You don't see, how does greed eat happiness? The gesture is enough for sensible, how can someone explain to a fool? And it is not that no one knows, everybody knows, but they just don't believe.
It is a shame that knowing everything, they fall on the same deception.
Age passed, beaten the chest hundreds of times, got insulted thousands of times, died millions of times, desires didn't die. Lokeshanand asks that how long will you practice the same?
Dear brothers and sisters, to extinguish the flame of devotion with a puff of lust, departure of Bhagwan incarnated in conscience, this is the real feticide. This is the only cause of all griefs, this is the biggest sin.
We should learn from this episode, all the seekers should be careful now.
Now watch the video-
Waah, Chaah and Aah!
https://youtu.be/6HSZlnQiptk

Comments