248 सुमित्रा जी का उपदेश

सुमित्रा जी ने दूर से लक्ष्मण जी को अपनी ओर आते देखा तो पूछा- लक्ष्मण! तुझे मालूम नहीं है कि राम को वनवास हो रहा है?
लक्ष्मण जी- मालूम है माँ!
सुमित्रा जी- तो तुम "यहाँ" क्या कर रहे हो?
लक्ष्मण जी- माँ! भगवान ने ही भेजा है, कहा है कि माँ से विदा माँग लाओ।
लक्ष्मण जी ने सुमित्रा जी के चरणों में माथा रख दिया। सुमित्रा जी ने सुंदर उपदेश दिया, हमारे काम का है।
लक्ष्मण! तुम वैदेही के पुत्र होकर, देह की माँ को माँ मानते हो? तुम्हारी असली माँ तो सीता जी हैं, मैं तो माँ कहलाती भर हूँ, हूँ नहीं।
जैसे गाय का दूध लोटे में रखा गया, तो लोटे का दूध कहलाने भर लगा, दूध तो गाय का ही है। ऐसे ही तुम मुझमें रख दिए गए थे, इसीलिए मेरे पुत्र कहलाते हो, हो तो सीता जी के ही।
लक्ष्मण तुझे मेरी सौगंध है, कभी भूल कर भी मुझे याद मत करना। भले ही प्राण दे देना, पर राम जी को पीठ दिखाकर मुझे मुख मत दिखाना। उन्हें सुला कर सोना, उनके जागने से पहले ही जाग जाना, उन्हें खिला कर खाना, मेरे दूध की लाज रखना लक्ष्मण!
लोकेशानन्द कहता है कि हमने हजारों जन्मों में हजारों को माँ कहकर पुकारा, हजारों माताओं का दूध पीया, हजारों को पिता माना, पर दुर्भाग्य ही है कि अपने असली पिता, अपनी असली माँ को पहचाना भी नहीं। असली माँ तो प्रतीक्षा ही करती रह गई।
ऐसा मनुष्य तो व्यर्थ ही पैदा होकर पृथ्वी पर बोझ बना है, वह तो जीवित भी नहीं है, मरा ही हुआ है।
वही पुत्र सौभाग्यशाली है, उसी की माँ सौभाग्यवती है, जो रामजी को पिता और सीताजी को माँ जानता है। उसी का जीना जीना है, जिसका सीताजी से नाता है।
"जानकी जी से जिसका नाता है।
वो भला काहे को घबराता है॥"

Maa Sumitra saw Lakshman coming towards her from a distance and asked- Lakshman! You don't know that Ram is going to exile?
Lakshman- Yes I know mother!
Sumitra- So what are you doing "here"?
Lakshman- Mother! He himself has sent me to ask you for goodbye.
Lakshman placed his forehead at mother's feet. Sumitra gave a beautiful sermon, a matter of great benefit to us.
Lakshman! Do you consider the mother of the body as your mother? Your real mother is Seeta, I am called as mother, I am not your mother.
As the cow's milk was kept in the bottle, it started being called bottle's milk, the milk is of the cow itself. Likewise you were placed in my womb, that's why you are being called as my son, but actually you are Seeta's son.
Lakshman you swear on me, that you will never miss me. Even if you die, don't show me your face by showing your back to Ram. Put him to sleep before sleeping, arise before he wakes up, feed him before you eat, respect my milk you drank.
Lokeshanand says that in our thousands of births, we called thousands of women as mothers, breastfed by thousands of mothers, considered thousands as fathers, but unfortunately, we did not recognize our real father, our real mother. Our real mother kept on waiting.
Such a person is born in vain and is a burden on earth, he is not alive, he is dead.
Only that son is lucky, only his mother is fortunate, who knows Ram as his father, Seeta as his mother. Only the one is alive, who is related to Seeta-Ram.
"Who has a relationship with Seeta-Ram, he is not afraid of anything."

Comments