249 वनवास जीवन का सुवास

राम जी सीता जी लक्ष्मण जी, प्रसन्न मन से कैकेयी जी के महल में आए।
वहाँ तपस्वी जिन वस्त्रों में शोभा प्राप्त करते हैं, उन तापस वस्त्रों की व्यवस्था की गई है। राम जी ने लक्ष्मण जी सहित तुरंत वस्त्र बदल लिए, पर सीता जी को अभ्यास नहीं है, तो कैकेयी जी की ओर देखा। माँ ने कदम बढ़ाया ही था कि गुरुदेव वशिष्ठ जी ने डाँट दिया।
"सीता पर क्या अधिकार तुम्हें जो तपसिन इसे बनाती हो,
हम जितना दबते जाते हैं तुम उतना चढ़ती जाती हो।"
सीता जी कहती हैं कि गुरु जी! माँ से मैंने ही विनय की है। भगवान ने तपस्वी का वेष बना लिया, मुझे तो उनसे पहले ही तपस्विनी हो जाना चाहिए था।
गुरू जी ने आज्ञा दी-
"हे सिया तुम्हारा पहले तो वन को जाना ही अनुचित है,
जाती भी हो गर जिद्द करके तपसिन का बाना अनुचित है।
वन में जाकर चाहे जैसा जो भी तुम वेष बना लेना,
जोगिन बनना तपसिन बनना चाहे अंग भभूत रमा लेना॥
पर हम बूढ़ों के आगे तो रानी ही बनी रहो बेटी,
मैं उनसे पहले तपसिन हूँ ऐसे ना वचन कहो बेटी॥"
सीताजी निरुत्तर रह गईं।
पर एक बात है, यहाँ तीनों विदा हो रहे हैं, तो देखने वाले को लगता है कि बड़ा दुख आ गया। पर तीनों मुस्कुरा रहे हैं।
पिछली ही रात, बिस्तर पर सोने जाते समय, जो मुस्कान उनके मुखमंडल पर तैर रही थी, वह "कल राज्याभिषेक होगा" ऐसा सोच कर नहीं थी। वस्तु की आकांक्षा से उत्पन्न नहीं थी, स्वाभाविक थी। तभी तो सूर्य ठीक से निकल भी नहीं पाया और वनवास की सूचना आ गई, कि राज्याभिषेक होना तो दूर रहा, यहाँ तो राज्य से ही निकाला जा रहा है, तब भी मुखमंडल पर वही मुस्कान है।
लोकेशानन्द का मत है कि दूसरा कोई जानता हो या न जानता हो, ये तो जानते हैं कि आज सही मायने में जीवन का वास्तविक लाभ लेने का समय आया है, कितने हर्ष का विषय है कि जीवन में वनवास का अवसर आया है।
वनवास तो सौभाग्य का क्षण है, क्योंकि वनवास से ही जीवन में सुवास आती है।
अब विडियो देखें- वनवास में चलने का क्रम- 
https://youtu.be/8rzvVQRaqAA

Ram Seeta and Lakshman came to Kaikeyi's palace with a happy heart.
There, Ascetic cloths have been arranged in which the ascetic attains grace. Ram and Lakshman immediately changed clothes, but Seeta didn't know how to wear and looked at Kaikeyi. Mother stepped forward that Guru Vashishth scolded her- You have no authority to make Seeta an ascetic.
Seeta said- Guru ji! I myself have pleaded mother. Bhagwan turned ascetic, I should have become ascetic before him.
Guru ji ordered- Dear Seeta, at first it's unfair for you to go to exile, but if you insist to go, it is improper to be ascetic.
In forest you can wear whatever you want, become ascetic, or put ashes on your body if you want. But in front of us old people, you should look like a queen.
Seeta remained silent. But there is one thing, all three are leaving here, so the viewer feels that great sorrow has come. But all three are smiling.
Last night, while going to bed, the smile floating on their faces was not because of thinking "Tomorrow will be the coronation." It was natural. That is why the sun couldn't even come out properly and the information about exile came. That the coronation was far away, here it is being evacuated from the state itself, even then there is same smile on their faces.
Lokeshanand is of the opinion that whether someone else knows it or not, they know that the time has come to truly cherish the real benefit of life, it is a matter of bliss that the opportunity of exile has come in life.
Exile is a moment of good fortune, because exile brings fragrance in life.
Now watch the video- Sequence of Walking-
https://youtu.be/8rzvVQRaqAA

Comments