250 तमसा
आज चर्चा तमसा नदी की॥
मोह रूपी रावण को मार कर राम राज्य की स्थापना को चले साधक के मार्ग में जो सबसे पहली बाधा है, वह तमसा ही है। इसे पार किए बिना यात्रा आरंभ ही कैसे हो?
तमसा तमोगुण की नदी है, आलस्य, निद्रा, प्रमाद, कि कल कर लेंगे, अभी आराम कर लें, जल्दी क्या है? यही तमसा है। माला पकड़ी, नाम जप शुरु हुआ कि नींद आई। संसार की बात चले तो नींद भाग जाए, भगवान का प्रसंग छिड़ते ही नींद आ गई, यह तमसा है।
समस्त अयोध्यावासी भगवान के पीछे पीछे चले, चलना चाहते हैं, मन में प्रेम है, तड़प है, घर पीछे छोड़कर आए हैं, कहते हैं कि चाहे प्राण ही क्यों न चले जाएँ, लौटेंगे नहीं, पर पहले ही पड़ाव पर, तमसा के इसी किनारे पर, सब पीछे छूट गए। रोए, कलपे, पर वापिस जाना पड़ा या नहीं?
बात क्या हुई? तमोगुण ने रास्ता रोक लिया, नींद आ गई, राम जी चले गए। यहाँ का यही नियम है। यहाँ जागनेवाले आगे निकल गए, जो सो गया वो खो गया, पीछे छूट गया।
इस तमसा को पार करना है तो एक काम करो, सुमंत्र जी के साथ रहो, उन्हें मत छोड़ो। सुमंत्र, सु-मंत्र, सुंदर मंत्र, भगवान का नाम। देखा नहीं, तमसा नदी पर न पुल बना, न नाव का प्रबंध हुआ, नदी पार हो गई? कैसे? सुमंत्र के सहारे।
बैखरी में, माने बोल बोल कर नामजप से, वाणी के उपयोग से, रजोगुण उत्पन्न होता है, तमोगुण रजोगुण में बदल जाता है। मन में भी जपा जाएगा पर बाद में, जब तक तमोगुण है, आलस्य का स्वभाव है, बैखरी में ही जपना चाहिए। या मिश्रित जपें, पहले बोलकर जपें, जब नींद टल जाए तब मन में जपने लगें, दोबारा ऊंघ आने लगी तो फिर बोलकर जपने लगें।
लोकेशानन्द कहता है कि यों ध्यानपूर्वक साधन में लगने वाला तमसा नदी पार कर, एक पड़ाव पार कर, मार्ग में आगे बढ़ जाता है।
Discussion on Tamsa river today-
Tamsa is the first obstacle in the path of a seeker who goes to establish the kingdom of Ram by suppressing 'me and mine'. How to start the journey without crossing it?
Tamsa is the river of 'Tamogun'. 'Laziness, sleep, that I will do tomorrow, relax now, what is the hurry?' this is Tamsa.
You caught the rosary, started chanting and fell asleep, this is Tamsa. If one talks about the world, sleep vanishes, and sleeps as soon as we talk about Bhagwan, this is Tamsa.
All the residents of Ayodhya followed Ram, they want to walk along, have love and yearning in their heart, they have left their homes. They say that even if our body departs, we will not return. But at the first step, on the bank of Tamsa, everyone left behind. They cried a lot, but had to return or not?
What happened? Tamogun stopped the way, they fell asleep, Ram left them. This is the rule here. Here, only he who was awake, went ahead. The one who slept, was lost, left behind.
If you want to overcome this problem, do one thing, stay with Sumantra, don't leave him. Sumantra, Su-Mantra, Beautiful Mantra, Bhagwan's name. Didn't you see, no bridge was built on Tamsa river, no boat was managed, and river crossed? How? With the help of Sumantra.
Chanting, by uttering the name "Ram" (Baikhri), Tamogun is converted into Rajogun. This name will be chanted in the mind also, but later on. As long as there is Tamogun, there is nature of laziness, it should be chanted in Baikhri. Or chant mixed, chant by speaking first, when sleep stops, start chanting in the mind. When you start falling asleep again, start chanting again by speaking.
Lokeshanand says that in this way, by chanting carefully, one crosses Tamsa river. Thus crossing a halt, proceeds in the way.
Comments
Post a Comment