251 निषाद को विषाद

लक्ष्मण जी की बात ही अलग है।
अयोध्यावासियों ने भगवान को अपनी मर्जी से नहीं छोड़ा, भगवान ने ही उन्हें छोड़ दिया। क्यों? वे सो गए। बस लक्ष्मण जी सदा सदा के लिए जाग गए।
निषादराज के यहाँ प्रेम पूर्ण स्वागत हुआ। भगवान ने निषादराज को ऐसे गले लगा लिया जैसे भरत से मिल रहे हों। जो लोग भगवान पर पक्षपात का आरोप लगाते हैं, ऐसा दृश्य देखकर उनकी जुबान क्यों नहीं गिर जाती?
राम जी नगर में नहीं जाते। तड़पते हृदय से निषादराज ने अपने हाथों से, भूमि पर ही, पत्तियों का बिस्तर लगा दिया।
श्रीसीतारामजी साथरी पर सो गए, तुरंत ही सो गए। क्योंकि राजी हैं, नाराजी नहीं हैं, दुखी नहीं हैं। नाराजी हो जाने वाला तो नाराज़ हो जाता, दुखी हो जाता। राम जी तो सुखस्वरूप हैं, उन्हें तो सर्व स्वीकार है।
पर निषाद को विषाद हो गया।
महाभारत में अर्जुन को विषाद हुआ, भगवान कृष्ण साथ थे, गीता का जन्म हुआ। यहाँ निषाद को विषाद हुआ, लक्ष्मण जी साथ हैं, ये भी सद्गुरु हैं, जागे हुए हैं, लक्ष्मण जी से लक्ष्मण गीता का जन्म हुआ।
निषादराज ने कहा, मंद बुद्धि कैकेयी ने बड़ी कुटिलता की, जो राम जी को सुख के अवसर पर दुख दे दिया।
साधारणतया लक्ष्मण जी को बड़ा क्रोधी स्वभाव वाला मानने वाले, सोचते होंगे कि लक्ष्मण जी भी निषाद की हाँ में हाँ मिलाएँगे, बल्कि और अधिक कुछ कहेंगे। पर लक्ष्मण जी तो मुस्कुराने लगे।
लक्ष्मण जी विवेक हैं। विवेक माने जो जड़ और चेतन का, मिथ्या और सत्य का, विभाग कर दे। सही गलत में से, सार असार में से, सार ले ले।
लोकेशानंद कहता है कि हमें भी जीवन की हर परिस्थिति में धैर्यपूर्ण रहते हुए, भ्रम को बुद्धि में स्थान न देते हुए, सत्य पर ही दृष्टि गड़ाए रखनी चाहिए।
आज इतना ही, कल "लक्षमण गीता"॥
अब विडियो देखें- कर्मफल सिद्धांत- लक्ष्मण गीता
https://youtu.be/CM29WQWzvhU

Lakshman is different.
The people of Ayodhya didn't leave Ram of their own, Ram left them. Why? Because they slept. Just alert Lakshman woke up forever.
Nishadraj welcomed Ram with a heart full of love, Ram also embraced Nishadraj as if he is meeting Bharat. The people who accuse Ram of partiality, why don't their tongues fall off, even after seeing such a scene?
But Ram doesn't go to the city. With an agonizing heart, Nishadraj put a bed of leaves for the Bhagwan's rest, with his own hands, on the forest land itself.
Shrisitaramji fell asleep on the leaves, immediately fell asleep. Because they are happy, they are not angry, they are not sad. One who is angry becomes unhappy. Ram is the idol of pleasure, because he accepts every situation.
But seeing Ram sleeping on the ground, Nishadraj got sad.
In Mahabharat, Arjun was saddened, Bhagwan Krishna was with him, Srimad Bhagavad Gita was born. Here Nishad is saddened, Lakshman is with him, he is also a guru, Lakshman Gita is born.
Nishadraj said- 'Kaikeyi did a lot of mischief, who made Shrisitaramji sad on the occasion of happiness.'
Ordinarily, those who consider Lakshman to be very short tempered, would think that Lakshman would only say a yes and would add more. But Lakshman smiled.
Lakshman is discretion. He is the one who can separate the matter and the conscious, falsehood and truth. One who can choose between right and wrong, he who picks the essence.
Lokeshanand says that we have to keep our eye on the truth, while being patient in every situation of life, not giving a chance of illusion.
Today only this much, tomorrow "Lakshman Gita"
Now watch the video- Karmaphal Siddhant-
https://youtu.be/CM29WQWzvhU

Comments