262 चित्रकूट का फल

अब आप सावधान हो जाएँ !!
हृदयस्थ भगवान के निर्देश में चलते चलते, जब आपका चित् त्रिकूट नहीं ही रहता, चित्रकूट हो जाता है, जब अन्त:करण भगवदाकार हो जाता है, अपना कोई संकल्प रहता ही नहीं, भगवान का संकल्प ही आपका संकल्प हो जाता है, जब त्रिगुण, त्रिदेह, त्रिवस्था का झझंट नहीं रहता, माया का बंधन नहीं रहता, तब, तब आप में तीन परिवर्तन होते हैं।
१- आप ही अत्रि हो जाते हैं। अत्रि माने अ+त्रि, जहाँ तीन गुण न हों। अभी तक तो आप स्त्री थे, स्+त्रि, जहाँ तीन हों। जब तीनों गुणों का अभाव ही हो गया, स्त्री अत्रि हो गया। जीवभाव नहीं रहा, मुक्ति सिद्ध हो गई।
२- आपकी बुद्धि जो अभी तक असूया थी, दूसरे का दोष दर्शन करती थी, छिद्रान्वेषण करती थी, अब निर्मल हो गई, दोष दर्शन रहित हो गयी, दूसरे के छिद्र ढंकने लगी, समस्त गुण दोषों से दृष्टि हट गई, सियाराम मय हो गई, परम पवित्र हो गई, अनुसूया हो गई।
३- जिस बुद्धि से संसार की व्यथा निकला करती थी, अब भगवान की कथा बहने लगी। मंदाकिनी बहने लगी।
"रामकथा मंदाकिनी चित्रकूट चित् चारू"
ऐसा जिसका चित् हो गया, उसी का चित् सुंदर चित् है। अब उसमें जगत का चित्र बनता ही नहीं, उसके चित् में अभाव का अभाव हो गया, उसका स्थान भाव ने ले लिया, दुख और राग मिट गया, आनन्द और अनुराग उतर आया।
यही वो अवस्था है जिसमें पापनाशिनी रामकथा अपने से पनपने लगी, भीतर हिलोरें मारने लगी, बाहर छलकने लगी। अब बिना ही प्रयास, मुंह खुलते ही स्वाभाविक ही भगवान की कथा निकलने लगी।
लोकेशानन्द का अनुभव है कि वह स्वयं तो शीतल हो ही जाता है, जिसके कान में उसकी आवाज पड़ती है, वह भी शीतल हो जाता है, उसका भी पाप नष्ट होने लगता है, उसका भी मुक्ति का मार्ग खुलने लगता है।
अब विडियो देखें- चित्रकूट
https://youtu.be/W3Kw9TJcThM

Be attentive now!!
Moving in the direction of Bhagwan, when your mind dosen't remain trikoot anymore, becomes Chitrakoot, when it molds in Bhagwan's form, there is no resolution of your own, Bhagwan's resolve becomes your resolve, when there is no bondage of Trigun, Trideh and Trivastha, no bondage of Maya, then you have three changes-
1. You become Atri (अत्रि). Atri means a+tri (अ+त्रि), where there are no three.
Till now you were a Stri (स्त्री), a place where there are three. Atri and Stri are opposite words. When all three, Trigun, Trideh and Trivastha were vanished, the Stri became Atri.
Then there is no bondage, salvation was achieved.
2- Your intellect, which used to notice other's faults (असूया बुद्धि), used to penetrate in others shortcomings, now became pure. It no longer sees other's faults, but began to hide them, dosen't get entangled in others merits and demerits, became absolutely devine, became Anusuya.
3- The intellect that used to be lost in the world, now Bhagwan's story (Ram-katha) started flowing in it. Mandakini started flowing.
"Ram-katha Mandakini Chitrakoot chit charu"
One who has such an intellect, his intellect is beautiful. Now there is no picture of the world in it, sorrow and infatuation are erased, joy and happiness grow.
This is the stage in which the sin-destroying Ram-katha began to flow on its own, started moving inside and spilling out. Now without any effort, Bhagwan's story comes out as soon as mouth is opened.
Lokeshanand's experience is that he himself has calmed down, and the person who listens his voice, also becomes calm. His sins also begin to be destroyed, his path of salvation also opens.
Watch the video now- Chitrakoot
https://youtu.be/W3Kw9TJcThM

Comments