264 भरत जी प्रसंग प्रारम्भ

आज यहाँ भगवान की विलक्षण कृपा बरस रही है, सब ओर धन्यता छा रही है, क्योंकि प्रिय भरतलाल जी महाराज का प्रसंग प्रारम्भ हो रहा है।
अयोध्याकांड मुख्य रूप से भगवान के हृदय भरत जी का ही चरित्र है। भरत जी कौन हैं? "भावेन् रत: स भरत" जो परमात्म् प्रेम में रत है वो भरत। भरत माने संत, भरत माने सद्गुरु। और अयोध्याकांड में गुरुओं की ही महिमा है। पहले भारद्वाज जी, फिर वाल्मीकि जी और अब भरत जी। नाम ही भिन्न भिन्न हैं, तत्व, अनुभूति, प्रेमभाव तो एक ही है।
यहाँ जो है, जैसा है, जिस स्थिति में है, बस भरतलाल जी के साथ हो ले, संत का संग कर ले, गुरु जी के बताए साधन और उपदेश को पकड़ ले, उसे भगवान मिलते ही हैं।
कोई लाख पापी हो, उसके माथे पर कितना ही कलंक क्यों न लगा हो, पतित हो, योगभ्रष्ट हो, पात्र न हो, सामर्थ्य न हो, भरत जी के यहाँ सबका स्वागत है।
उन्हें किसी से कोई अपेक्षा नहीं, किसी से कुछ चाहिए नहीं, बस उसमें भगवान को पाने की तड़प होनी चाहिए।
देखो, भगवंत की कृपा के बिना संत नहीं मिलते, और संत की कृपा के बिना भगवंत नहीं मिलते। वास्तव में ये दिखते ही दो हैं, दो हैं नहीं, भगवान ही भक्त की तड़प को देखकर, संत बन आते हैं।
ध्यान दो, आज अयोध्या की क्या स्थिति है। भगवान चले गए, सब रोते बिलखते पीछे छूट गए। अब न मालूम कब भगवान से मिलना होगा?
एक ओर भगवान हैं, दूसरी ओर मृत्यु है, न मालूम पहले कौन आए? कहीं उनके आने से पहले मौत तो नहीं आ खड़ी होगी? हाय! हाय! बड़ी भूल लग गई, अब कैसे उनको पाएँ?
और सब पाएँगे, कैसे? भरतजी मिलवाने ले जाएँगे। लोकेशानन्द कहता है कि भरतजी हमें भी ले जाएँगे, तैयार हो रहो॥

Today Bhagwan Ram's wonderful grace is raining here, blessing is everywhere, because dear Bharat's story is beginning.
Ayodhyakand is primarily the character of Bharat, the heart of Bhagwan. Who is Bharat? "Bhaven rata: sa Bharat" he is one who is engaged in divine love. Bharat means Sant, Guru. In Ayodhyakand, there is glory of sants everywhere. First Bharadwaj, then Valmiki and now Bharat. The names are different, but element, feeling, love is the same.
Whoever is here, as he is, whatever his situation is, just be with Bharat, accompany a sant, take hold of Guru's means and teachings, he will introduce you to Bhagwan.
Someone may have committed a million sins, no matter how much stigma is there on his forehead, no matter how impure he may be, be perverted, be uneligible, be strengthless, everyone is welcome here with Bharat.
Bharat has no expectations from you, he don't want anything from you, only you should have the yearning to get Bhagwan.
Look, sant can't be found without Bhagwan's grace, and Bhagwan can't be found without sant's grace. In fact, they look like two, they are not two, Bhagwan himself comes in the form of a sant after seeing the yearning of the devotee.
Pay attention! What is the situation in Ayodhya today? Shri Ram left, everyone left behind weeping. Now nobody knows how to meet Ram?
On one side there is Ram, on the other side there is death, nobody knows who will come first, would death not stand before Ram's arrival? Oh! Oh!! A big mistake was made, now how to find Shri Ram?
And everyone will get. How? Bharat will take the people of Ayodhya to meet Bhagwan. Lokeshanand says that Bharat will take us too, be ready.

Comments