266 भरत जी जाग गए

इधर भरत जी ननिहाल में सो रहे हैं, उधर अयोध्या में कोहराम छाया है। गुरु जी ने भरत जी को बुलवाने के लिए दूत रवाना किए।
भरत जी ने स्वप्न में देखा कि मैं अयोध्या के नभमंडल में चल रहा हूँ, नीचे देखता हूँ तो धुआँ ही धुआँ है, मानो हजारों चिताएँ एक साथ जल रही हों। अचानक धुएँ को चीरकर पिता जी का सिर विहीन धड़ बाहर निकला।
पीछे से भैया राम दौड़ते आए, पर मुझे देखते ही वापिस मुड़ने लगे। मैंने पुकारा तो मेरी और पीठ कर, कहीं विलीन हो गए। "राम जी ने मुंह मोड़ लिया" बस, दुख असह्य हो गया, भरत जी की नींद टूट गई। भरत जी जाग गए।
अब ध्यान दें!! आप कितना ही स्वप्न में खोए हों, दुख सहनशीलता से पार हो जाए तो स्वप्न टूटता ही है। वो अलग बात है कि लाख बार दुख आया, लाख स्वप्न टूटा, जो जागना चाहता ही नहीं, वह स्वप्न का अभ्यासी, फिर फिर करवट बदल कर सो जाता है, और नया स्वप्न देखने लगता है।
योंही मोह रूपी रात्रि में सोए, जाग्रत रूपी स्वप्न में खोए, जीव को, जगाने के लिए, करूणामय भगवान के अनुग्रह से, परम सौभाग्य रूप दुखजनक परिस्थिति उत्पन्न होती है।
सावधान साधक जाग जाता है, मूढ़ पछाड़ खाकर गिरता है, दहाड़ मार मार कर रोता है, पर जागता नहीं, दस बीस दिन छाती पीटकर, नई वासना से युक्त हो, पुनः दृश्य जगत में खो जाता है।
हाय! हाय! दुख की कौन कहे? वह तो इतना जड़ बुद्धि है कि कितने ही उसकी गोद में दम तोड़ गए, वह स्वयं लाख बार मरा, अग्नि में जलाया गया, कब्रों में दबाया गया, नालियों में गलाया गया, कीड़ों से खाया गया, पर नहीं ही जागा।
मूर्ख तो दुख के पीछे ही छिप बैठा है, कहता है "यहाँ इतना दुख है, आपको जागने की पड़ी है? जब तक मैं इस दुख का उपाय न कर लूं, जागूं कैसे? यह दुख ही मुझे जागने नहीं देता। पहले मुझे सुखी कर दो, फिर मैं जागने का प्रयास करूंगा।"
लोकेशानन्द का आग्रह है कि आप विचार करें, जो दुख में नहीं जाग रहा, वह सुख में जागेगा? न मालूम इस सोने से उसका मन कब भरेगा?
अब विडियो देखें- भरत जी जाग गए 
https://youtu.be/Prj5W1AsMl0

Here Bharat is sleeping in Kaikey state, there is a lamentation in Ayodhya. Vashisth sent messengers to call Bharat.
Bharat saw in his dream that he is walking in the sky of Ayodhya. When he looked down, there was smoke everywhere, as if thousands of pyre are burning together. Suddenly, Dashrath's headless body came out from the smoke.
Shri Ram came running from behind, but turned back seeing Bharat. When he called, Ram got disappeared.
"Ram turned his face", the sorrow became unbearable, Bharat woke up.
Attention Now!! No matter how much you are lost in a dream, If the misery crosses the tolerance limit, the dream breaks. It is a different matter that sorrow has come millions of times, millions of dreams have been broken, who doesn't want to wake up, turns to sleep again and starts dreaming a new dream.
Likewise to awaken the humans, who are lost in this world and slept in the night of fascination, by the grace of the compassionate Bhagwan, a sad situation arises in the form of absolute good fortune.
The careful seeker wakes up, the fool falls backwards, roars and cries, but doesn't awake. Beats his chest for a few days, and is lost again in the world, filled with new lust.
Oh! Oh! Who says of sadness? He is such a stone intellect that no matter how many died in his lap, he himself died a million times, was burnt in fire, buried in graves, smeared in drains, eaten by worms, but not awakened.
The fool hides behind the sorrow, says, "There is so much sorrow here, who has time to wake up? How can I wake up until I get rid of this grief? This grief doesn't let me wake up. Let me overcome my grief first, then I will try to wake up."
Lokeshanand insists you to think that one who does not wake up in misery will be able to wake up in happiness? Don't know when his mind will get fed up with this sleep?
Watch the video now- Bharat woke up
https://youtu.be/Prj5W1AsMl0

Comments