269 कैकेयी को त्यागना

अब बड़ी बारीक बात पर ध्यान दें, कर्मकाण्ड के अनुष्ठान से, भगवद् प्रेम को प्राप्त, भरत रूपी संत ने, कर्म रूपी कैकेयी से, ममत्व का बंधन त्याग, ज्ञान रूपी कौशल्या का आश्रय ग्रहण किया।
यह ऐसा ही है जैसे कोई सीढ़ियों से ऊपर चढ़, छत की सीमा रेखा को छूकर, सीढ़ियों का त्याग कर, छत पर चला जाए।
या नाव से, नदी पार कर, दूसरे किनारे पर पहुँच कर, नाव त्याग कर, किनारे पर उतर जाए।
यही है कि भक्ति रूपी सीता के अवलम्बन से, हृदय रूपी अयोध्या के राज सिंहासन पर, राम रूपी परमात्मा का, राज्याभिषेक हो जाने पर, सद्गुरु रूपी धोबी के कहने पर, भक्ति रूपी सीता का त्याग कर दिया गया।
यही है जो रामकृष्ण, काली के मार्ग से, अन्त:करण को पवित्र कर, सद्गुरु तोतापुरी जी के निर्देश में, काली का त्याग कर, परमहंस हो गए।
यही हुआ जब कन्हैया ने, कर्म रूपी यमुना में उतरी, गोपी (गो माने इन्द्रियाँ, पी माने सुखा डालना, लाख विषय इन्द्रियों के सामने से गुजरते हों, मन में वासना की रेखा मात्र भी न खिंचती हो, ऐसी अवस्था को प्राप्त साधक) रूपी परिपक्व साधक का, वस्त्र, पट, पर्दा, माया का आवरण चुराकर, हटाकर, उनके अपने स्वरूप, वास्तविक स्वरूप, आत्म स्वरूप को उद्घाटित कर दिया था।
और कितने उदाहरण दें, समझदार को तो इशारा काफी है, मूढ़ लात खाकर भी नहीं ही समझता। भरत जी ने तो भगवान के आदेश का ही पालन किया है-
"सबकी ममता ताग बटोरी।
मम पद मनहिं बाँधि बर डोरी॥"
गलत क्या किया? ऐसा तो एक दिन प्रत्येक मुमुक्षु को करना ही पड़ता है। सौभाग्यशाली हैं वे, जिनके जीवन में ऐसा क्षण आ गया।
माया ने जिसकी बुद्धि पर जादू चला रखा है, वह इनके आध्यात्मिक संकेत न पकड़ कर, इन्हें लौकिक घटनाक्रम समझ कर, महापुरुषों के माथे पर कलंक का टीका लगाकर, स्वयं पाप का भागी ही बनता है।
लोकेशानन्द की बात पर ध्यान दें, पक जाने पर जड़ फल भी स्वत: ही, डाली का आश्रय त्याग ही देता है, तब चैतन्य स्वरूप संतों की कौन कहे?
अब विडियो देखें- कैकेयी को त्यागना 
https://youtu.be/Jrp2u6o5Xm8

Now pay attention to a very fine topic, through performing rituals, Bharat, the sant, attained Ram's love, renounced the bondage of fascination from Karma the Kaikeyi, and took the shelter of self knowledge Kaushalya.
It is as if someone climbs up the stairs, and touching the boundary of the roof, abandons the stairs and goes to the roof.
Or crosses the river by boat, and reaching the other shore, abandoning the boat, get on the shore.
This is why after Ram's coronation, on the royal throne of Ayodhya, devotion the Sita, was abandoned at the behest of washerman the Guru.
The same thing happened when Ramkrishna, after his heart was purified from Kali's path, abandoned Kali under the direction of Guru Totapuri and became Paramhans.
The same happened when Krishan stole clothes, (Curtain, cover of Maya) and revealed the mature seeker descended into the Yamuna (the stream of Karma), Gopi's own naked self, true self, self-form. ('Go' means senses, 'pi' means to dry, a million subjects may pass in front of the senses, the mind doesn't draw even a single line of lust, a seeker attaining such a state is called Gopi).
And how many examples are there, the wise can read between the lines, a fool doesn't even understand by kicking.
Bharat has followed Ram's order. 
"Sabki mamta taag batori,
Mum pad manahi baandhi bar dori."
What did he do wrong? Every seeker has to do this one day. He is fortunate who has such a moment in his life.
Whose wisdom has fainted by Maya, he doesn't understand spiritual meanings of these stories, considering them to be worldly events, and stains the taint on the foreheads of great men, and becomes a sinner himself.
Note Lokeshanand's talk that when ripened, the unconscious fruit also automatically renounces the branch, then who can say about the conscious sants?
Now watch the video- Abandoning Kaikeyi
https://youtu.be/Jrp2u6o5Xm8

Comments