271 कौशल्या जी का उपदेश

कौशल्या जी ने भरत जी को अपनी गोद में बैठा लिया और अपने आँचल से उनके आँसू पोंछने लगीं।
उन्हें भरत जी की चिंता हो आई। दशरथ महाराज भी कहते थे, कौशल्या! मुझे भरत की बहुत चिंता है, कहीं राम वनवास की आँधी भरत के जीवन दीप को बुझा न डाले। राम और भरत मेरी दो आँखें हैं, भरत मेरा बड़ा अच्छा बेटा है, उन दोनों में कोई अंतर नहीं है।
और सत्य भी है, संत और भगवान में मात्र निराकार और साकार का ही अंतर है। अज्ञान के वशीभूत होकर, अभिमान के आवेश में आकर, कोई कुछ भी कहता फिरे, उनके मिथ्या प्रलाप से सत्य बदल नहीं जाता कि भगवान ही सुपात्र मुमुक्षु को अपने में मिला लेने के लिए, साकार होकर, संत बनकर आते हैं।
वह परमात्मा तो सर्वव्यापक है, सबमें है, सब उसी से हैं, पर वह सब में परिलक्षित नहीं होता, संत में भगवान की भगवत्ता स्पष्ट झलकने लगती है।
तभी तो जिसने संत को पहचान लिया, उसे भगवान को पहचानने में देरी नहीं लगी, जो सही संत की दौड़ में पड़ गया, वह परमात्मा रूपी मंजिल को पा ही गया।
भरत जी आए तो कौशल्या जी को लगता है जैसे राम जी ही आ गए हों। भरत जी कहते हैं, माँ! कैकेयी जगत में जन्मी ही क्यों? और जन्मी तो बाँझ क्यों न हो गई? कौशल्या जी ने भरत जी के मुख पर हाथ रख दिया। कैकेयी को क्यों दोष देते हो भरत! दोष तो मेरे माथे के लेख का है। ये माता तुम पर बलिहारी जाती है बेटा, तुम धैर्य धारण करो।
यों समझते समझाते सुबह हो गई और वशिष्ठ जी का आगमन हुआ। यद्यपि गुरु जी भी बिलखने लगे, पर उन्होंने भरत जी के माध्यम से, हम सब के लिए बहुत सुंदर सत्य सामने रखा।
कहते हैं, छ: बातें विधि के हाथ हैं, इनमें किसी का कुछ बस नहीं है।
"सुनहू भरत भावी प्रबल बिलखि कहेऊ मुनि नाथ।
हानि लाभ जीवन मरण यश अपयश विधि हाथ॥"
इसीलिए लोकेशानंद कहता है कि अपरिहार्य परिस्थिति में किसी को भी शोक नहीं करना चाहिए।

Kaushalya seated Bharat on her lap and wiped his tears from her Saree.
She got worried about Bharat. King Dasharath also used to say- Kaushalya! I am very much worried about Bharat, I am afraid that the storm of Ram's exile should not extinguish the life lamp of Bharat. Bharat is my very good son, Ram and Bharat are my two eyes, in my view there is no difference between them.
And that's true, there is only one difference between a sant and Bhagwan, one has a form and other is formless.
Unknowingly, under the guise of arrogance, anyone would say anything, the truth doesn't change with their false delusion, that Bhagwan himself comes as a sant, to join the seeker.
Although Bhagwan is omnipresent, He is in everybody, all belong to Him, but He is not reflected in everyone, the Godliness of Bhagwan is clearly visible in a sant only.
That's why, who recognized a sant, did not delay in recognizing Bhagwan. Who came in the grip of a true sant, he attained the divine destination.
When Bharat came, Kaushalya felt as if Ram has come. Bharat says- Mother! Why Kaikeyi was born in the world, and why wasn't she born sterile?
Kaushalya puts her hand on Bharat's mouth. Why do you blame Kaikeyi! The blame is for my destiny. My son! Have patience.
In this way, it was morning talking like this and Vashishth ji arrived. Though guru ji too started to sigh, but through Bharat, he revealed a very beautiful truth for all of us.
Vashishth ji says that six things depend on destiny, in these six, no one can change anything by any effort.
These six things are- Loss, gain, life, death, fame and defame.
Lokeshanand tells a rule that in an unavoidable situation, no one should grieve.

Comments