274 भरत जी का मत
गुरु जी ने पूछा, भरत! तुम पद त्याग रहे हो, क्या तुम त्यागी बनना चाहते हो?
भरत जी- नहीं गुरु जी! मैं त्यागी नहीं हूँ, मैं तो पद का लोभी हूँ।
गुरू जी- भरत! लोभी भी कभी अपने आप मिलता हुआ पद छोड़ता है?
भरत जी- हाँ गुरु जी! मैं तो बड़े के लोभ में छोटा छोड़ रहा हूँ। राम जी का पद, एक नहीं, करोड़ों अयोध्या के पदों से भी बड़ा है। और अयोध्या का पद तो एक है, राम जी के चरण दो हैं। मैं लोभी हूँ गुरु जी। जब मुझे दो मिल सकते हैं, तो मैं एक क्यों लूँ गुरु जी?
भरत जी खड़े हो गए, हाथ जुड़ गए, बोले- मेरा एक ही निवेदन है कि जब तक मैं राम जी के चरण कमलों का दर्शन न कर लूंगा, मेरे हृदय की जलन जाएगी नहीं।
"देखे बिनु रघुनाथ पद जिय के जलन ना जाई"
और मैं तो वही कह रहा हूँ जो आपने भगवान के जन्म के समय पिता जी से कहा था कि आपके घर में उनका जन्म हुआ है जिनके भजन के बिना जलन नहीं जाती।
"जासु भजन बिनु जलनि ना जाई"
आपने तब कहा था, मैं आज कह रहा हूँ। मुख ही मेरा है, शब्द तो आपके ही हैं गुरु जी।
देखें, सत्य भी यही है, कि अंत:करण की जलन, अन्य किसी साधन से मिट सकती भी नहीं।
मैं आप सबसे भीख माँगता हूँ, मुझे आशीर्वाद दें कि मुझे राम जी के दर्शन हो जाएँ। अभी माँ ने कहा है कि मुझमें और राम जी में कुछ भी अंतर नहीं है। तो राम जी राजा बनेंगे, मैं चौदह वर्ष वन में रहूँगा। यह राज्य राम जी का है, मैं तो उनका सेवक हूँ।
उनके सिवा मेरा इस जगत में कौन है? मैं उनकी शरण में जाकर, श्रीसीतारामजी को मनाऊँगा। कैकेयी मेरी माँ नहीं है, श्रीसीताजी मेरी माँ हैं। वे मेरे कारण कंदमूल खाती हैं, भूमि पर बैठती, सोती हैं, धूप सर्दी वर्षा सहती हैं, मुझसे बड़ा अपराधी कौन है? ऐसा जीवन मुझे बोझ है। मैं माँ के पास जाऊँगा "माँ! माँ!"
ऐसा कहकर भरत जी जोर जोर से रोने लगे, आँसू धरती पर गिरने लगे। कदाचित् भरत जी गिर न जाएँ, गुरु जी ने भरत जी के दोनों हाथ पकड़कर, अपने पास बैठा लिया।
लोकेशानन्द ने देखा कि भरत जी ने राजसी वस्त्राभूषण उतार दिए, कि कल सुबह ही चलूँगा॥
Vashisth ji asked- Bharat! You are sacrificing the throne, are you solitaire?
Bharat- No Guru ji! I am not a solitaire, I am greedy.
Vashisth- Bharat! Does a greedy man ever leave his post?
Bharat- Yes Guru ji! I am leaving the lower in greed of higher one. Ram's feet, are higher than crores of thrones of Ayodhya. And Ayodhya's throne is one, Ram ji has two feet. Guru ji! I am greedy. When I can get two, then why would I take one?
Bharat stood up, hands folded, said- I request that unless I see Ram's feet, my heart won't rest.
"Dekhe binu raghunath pad jiy ke jalan na jae"
And I am saying the same thing that you told father at the time of Ram ji's birth, that Ram is the one, without whose hymn, heart doesn't rest.
"Jasu bhajan binu jalani na jae"
You said earlier, I am saying now. Only lips are mine, words are yours Guru ji.
See, the truth is that heart's burn cannot be erased by any other means.
I beg you, bless me so that I can see Ram. Mother also said that there is no difference between me and Ram. Then Ram will become king, I will live in the forest for fourteen years. This state belongs to Ram ji, I am his servant.
Except Shri Ram, who is mine in this world? I will go to his shelter and convince him. Kaikeyi is not my mother, Sita ji is my mother. Because of me, she eats root, sits and sleeps on ground, suffers sun, winter and rain, who is the greater sinner than me? Such a life is a burden to me. I'll go to my mother "Mother! Mother!"
Saying this, Bharat started crying loudly, tears started falling on the earth. Thinking that Bharat might fall, Guru Ji grabbed both of Bharat's hands and seated Bharat near himself.
Lokeshanand saw that Bharat removed the royal robe, that I will leave tomorrow morning only.
Comments
Post a Comment