277 वर्णसंकर

भरत जी पैदल ही चले। उनको पैदल चलते देखकर कितने ही चलनेवालों ने अपने अपने साधन का त्याग कर दिया।
कौशल्या जी ने यह देखा तो अपनी पालकी भरत जी के पास लगवाई, और कहा- भरत! तुम भी कोई साधन ले लो। देखो, तुम्हें देखकर कितनों ने साधन छोड़ दिया है, तुम तो भाव के बल से पहुँच जाओगे, ये बिना साधन के कैसे पहुँचेंगे?
संत तो भाव में डूबा है, उसमें तो निरंतर भगवद् चिंतन की धारा बह रही है, उसे तो किसी साधन की अपेक्षा नहीं, पर जो अभी नीची अवस्था वाला है, वह संत की देखा देखी यदि साधन का आश्रय त्याग दे तो बात कैसे बने?
ध्यान दें, यही भगवान ने गीता में अर्जुन से कहा कि अर्जुन! यद्यपि मेरे करने योग्य कोई कर्तव्य कर्म शेष नहीं है, तब भी मैं कर्मों में वर्तता हूँ। यदि मैं कर्मों में न वर्तूं तो वर्णसंकर का कर्ता कहाऊँगा।
वर्ण माने गुण के आधार पर साधक की अवस्था। अंतःकरण में चल रहे गुण विशेष के आधार पर, साधकों को ऊँची नीची चार प्रकार की अवस्थाओं में बाँटा गया, कि किस अवस्था वाले को क्या साधन करना चाहिए?
देखें, जो कुछ भी जगत में हो रहा है, वह तो सब क्रिया मात्र है, जो गुण और स्वभाव बलात् करा लेते हैं। आप कुछ नहीं करते। बल्कि क्रिया का कर्ता अपने को मान कर वृथा ही बंधन को प्राप्त होते हैं। कर्म माने भगवद्प्राप्ति का साधन। भगवान ने गुण के आधार पर कर्म का विभाग कर दिया, माने विधि निश्चित कर दी।
अब यदि तमोगुण प्रमुख साधक, सत्वगुणी साधक की नकल कर, अपने लिए नियत कर्तव्य कर्म का, साधन का त्याग कर दे, तो उसका कल्याण कैसे हो?
यों अपने साधन को छोड़कर, दूसरे वर्ण के, माने अवस्था के, साधक जैसा साधन करने लगा तो "कौआ चला हंस की चाल, अपनी चाल भी भूल गया" वाली कहावत चरितार्थ करने लगा। यही वर्णसंकर हो जाना है।
अपने गुणानुसार साधन करते हुए देह की आयु पूरी हो भी जाए, तो अगली देह से उच्चतर साधन कर लेगा, दूसरे की नकल करता जीता भी रहा तो कोई लाभ नहीं।
अब विडियो देखें- वर्णसंकर का कर्ता
https://youtu.be/SwRc7aWCRZY

Bharat walked on foot. Seeing him walking on foot, many of the walkers gave up their means.
When Kaushalya saw this, she got her palanquin placed near Bharat, and said- Bharat! You also take any means. See, how many have left their means after seeing you, you will reach by force of your devotion, how will they reach without means?
The sant is immersed in devotion, in him there is a continuous stream of divinity, he doesn't need any means, but he who is still in a lower state, if he abandons the means, imitating the sant, how will he reach?
Note, this is what Krishna told Arjun in 'Gita' that Arjun! Although there is no means left for me to do, I am still engaged in means. If I do not turn to means, I will be called the doer of Varn Sankar.
Varn means the state of the seeker on the basis his virtues. Bhagwan divided the seekers into four types of upper-lower states, depending upon the particular qualities going on in their inner being, that what means should one do?
See, whatever is happening in this world are all actions, the virtues and nature has forced you to do so, you haven't done anything. Rather, considering yourself to be the doer of that actions, you have fallen into bondage. Karma is considered a means to attain Bhagwan. Krishna divided Karma, he fixed the means, on the basis of virtues.
Now if a seeker with lower virtues, imitates the upper seeker, and abandons the means assigned to him, how can he get welfare?
In this way, except for his means, imitating the means of the seeker of the upper varn, is to become varn sankar.
Even if the life of the body is completed in means assigned on the basis of his own virtues, he will do higher means from the next body, and will achieve Bhagwan. Even if he survives while copying the other, there is no benefit.
Now watch the video- Varn Sankar
https://youtu.be/SwRc7aWCRZY

Comments