280 भरत जी की दशा

देखो, भगवान चाहे वृंदावन विहारी कृष्ण रूप हों, या वन विहारी राम रूप, प्रसन्न ही रहते हैं, लेकिन भरत जी बहुत दुखी हैं। अब यदि संत भी दुखी होता है, तब संत और संसारी में फर्क क्या रहा?
जिससे दूसरे का दुख न देखा जाए वो संत, जिससे दूसरे का सुख न देखा जाए वो संसारी। संत संसारी की तरह अपने दुख से दुखी नहीं होता, अपने दुख को तो वो प्रारब्ध के माथे पटक कर, भुगतान रूप में, भगवान का कृपा प्रसाद समझकर, सुख स्वरूप स्वीकार करता है, पर दूसरे के दुख से दुखी हो जाता है।
देखो, भरत जी को अपना दुख नहीं है। काँटा पैर में लगता है, जख्म हृदय पर पड़ता है, सोचते हैं- इसी कंटीली राह से भगवान भी गुजरे होंगे और ये काँटे उनके चरणों में भी चुभे होंगे। भगवान ने मुझे शासन देकर, स्वयं कुशासन स्वीकार कर लिया।
कमल से भी कोमल कमला जब अपने कोमलातिकोमल कर कमलों से, भगवान के चरण कमल दबाती हैं, तब जिनके चरण लाल हो जाते हैं, वे मेरे कारण इस वन में भटकते हैं, बस यही सोच सोच कर भरत जी की आँखें निरंतर बरस रही हैं।
और बरसात अब रुकेगी नहीं, ये जख्म कभी भरेंगे नहीं, ये तो चिता में ही राख होंगे।
अरे भैया! कोई संत को समझ न पाए तो हैरानी क्या, हैरानी तो तब होती है जब कोई पहचान ले, क्योंकि संत का सोचने का ढंग अलग है, जगत के समझवाले तो संत को पागल ही समझते हैं।
लोकेशानन्द ने एक संत के बालपन की घटना सुनी है, उनका घर रेल की पटरी के पास था। दिन में दो बार रेल आती जाती थी। वो दोनों समय रेल आते जाते देखें, रेल उधर से आए तो प्रणाम करें, इधर से जाए तो जमीन पर माथा टिकाएँ। लोग कहने लगे, यह पागल हो गया लगता है।
पिता ने सुना तो उन्हें बुला कर कारण पूछा। वह बालक गदगद हो गया, पुलकित होकर रोने लगा, बोला- वह गाड़ी मेरे राम जी की अयोध्या जाती है, अयोध्या से आती है।
http://shashwatatripti.wordpress.com

See, Bhagwan always remains happy, whether he is "Van-Vihari Ram" or "Vrinda-van-Vihari Krishna", but Bharat is very sad. Now if sant is also unhappy, then what is the difference between sant and worldly people?
One who cannot see other's suffering, is a sant. One who cannot see other's happiness, is a worldly human being. Like worldly people, sant doesn't get hurt with his own grief, he accepts his sorrows as Bhagwan's grace, accepts them as happiness, but becomes unhappy with other's suffering.
Look, Bharat is not sad with his grief. Thorns prick his feet, but the wound is on his heart. He thinks- Ram must have passed through the same thorny path and these thorns must have pricked him also. Alas! He gave me the throne, accepted thorns for himself.
When Lakshmi, even tender than a lotus, with her tender hands, presses Bhagwan's lotus feet, his feet turn red. He wanders in the forest because of me, thinking this, Bharat's eyes are constantly raining.
And this rain will not stop now, these wounds will never heal, they will be ashes in the pyre.
What is surprising, if someone doesn't recognizes a sant,  surprise is when someone recognizes, because sant's way of thinking is different, people of the world consider a sant as crazy.
Lokeshanand has listened an incident of childhood of a sant. His house was near railway track. Train used to come twice a day. He used to watch the train both times. The train comes from there, he bows down, train goes from here, he bows down. People started saying, he seems crazy.
When his father heard this, he called him and asked the reason. He started sobbing and said- That train goes to my Ram Ji's Ayodhya, comes from Ayodhya.
http://shashwatatripti.wordpress.com

Comments