283 चित्रकूट - एक विधि
सावधान! अब विधि की चर्चा॥
चित्रकूट पास आ रहा है, निषाद राज दौड़कर एक ऊँचे वृक्ष पर चढ़ गए, वहाँ से उन्हें पाँच और वृक्ष (पाकरि, जामुन, रसाला, तमाल और वट) दिखाई दिए, चार वृक्ष चार दिशा में और बीच में वट वृक्ष। वट वृक्ष के नीचे एक वेदी बनी है, उस वेदी पर भगवान श्रीसीतारामजी बैठे दिखाई दे गए। ये पाँचों साधन का क्रम हैं, देखें-
पाकरि- "जापजज्ञ पाकरि तर करई"
पाकरि माने नामजप, इतना की नाम स्वभाव में ढल जाए, अपने से होने लगे, पक जाए।
जामुन- जामुन भगवान के रंग में रंगा है, नाम पक जाए, तो अन्त:करण भगवदाकार हो जाए, भगवान के रंग में रंग जाए।
रसाला- रसाला माने आम।
"आम छाँह करि मानस पूजा।
तजि हरि भजन काज नहीं दूजा॥"
जाग्रत अवस्था में भगवान की कल्पना करना ही मानस पूजा है, जागते हुए, भगवान के इर्दगिर्द एक स्वप्न बुनने लगना। इस में और इसी में रस है। संसार में जो सत्य लगता है वह भी कल्पना है और भगवान की कल्पना भी सत्य है।
तमाल- तमाल पूरा ही भगवान के रंग का है। जप से मन रंगा गया था, मानस पूजन से अब सारा जगत ही भगवन्नमय दिखाई देने लगा।
वट- "तिन्ह तरूवर मध्य वट सोहा"
वट विश्वास का प्रतीक है। विश्वास हो तो साधन का कुछ अर्थ है, विश्वास न हो तो साधन व्यर्थ है।
वेदी- यह वेदी स्वयं सीता जी ने अपने हाथों से बनाई है। आप में विश्वास रूपी वटवृक्ष की छाया हो तो भक्ति देवी आपके मन को भगवान के बैठने का स्थान बना दें।
बस बात बन गई, भगवान का दर्शन उतर आया। लोकेशानन्द अनुभव की आँख से देखकर कहता है कि यों, नामजप से अन्त:करण का भगवदाकार हो जाना और मानस पूजन से जगत भगवन्नमय दिखने लगना, और भक्तिदेवी विश्वास की छाया में भगवद् आधार बना दें, तब भगवान का साक्षात्कार हो जाता है।
http://shashwatatripti.wordpress.com
Attention! Let us now discuss the method.
Coming to Chitrakoot, Nishad Raj climbed a tall tree. From there he saw five trees (Pakari, Jamun, Rasala, Tamal and Banyan), four trees in four directions and Banyan tree in the center. An platform has been built under the Banyan tree, Bhagwan Shri Sitaramji were sitting on that platform. These five trees are the five steps, see-
Pakari- Pakari is symbol of chanting, so much chanting that the name dissolves in the breath, mind starts to chant on its own.
Jamun- Jamun's fruit is blue in color, Bhagwan's color. When mind starts to chant on its own, it attains Bhagwan's shape, mind is colored in Bhagwan's color.
Rasala- Rasala is mango tree, a symbol of Bliss. The greatest bliss is to imagine Bhagwan in the waking state, weaving a dream around Bhagwan. It is called mental worship. The world that seems true, is also fiction. And Bhagwan's imagination, is also true.
Tamal- The whole Tamal tree is blue in color, Bhagwan's color. First by chanting, the mind got divine. Now with the help of mental worship, whole world started appearing devine.
Banyan- Banyan is a symbol of faith. If there is faith, then the means have some value, if there is no faith then the means are meaningless.
Platform- This platform is made by Sita ji herself, with her own hands. If you are in the shadow of faith, the goddess of devotion makes your heart fit for Bhagwan.
Just as the goal was achieved, Bhagwan sat on the throne of the heart.
Lokeshanand, seeing through the eye of experience, says that, by chanting, the mind becomes devine. By mental worship, the whole world looks devine. And by faith, your heart becomes a throne for Bhagwan. Thus Bhagwan is attained.
http://shashwatatripti.wordpress.com
Comments
Post a Comment