293 सुतीक्ष्ण जी को भगवान मिले
ध्यान दें, आपका भगवान को खोजने जाना साधन मार्ग है, भगवान का आपको खोजते आना संबंध मार्ग, समर्पण मार्ग है। साधन वही जो संबंध-समर्पण तक पहुँचा दे।
आज सुतीक्ष्ण जी का कोई नहीं रहा, परिवार तो पहले ही नहीं था, गुरु जी थे, उन्होंने भी त्याग दिया। गुरु जी की याद में तड़प रहे थे कि सूचना मिली, भगवान आ रहे हैं। सुतीक्ष्ण जी विचार करने लगे कि दर्शन कैसे हो?
व्याकुल होकर कभी इस मार्ग पर दौड़े, कभी उस मार्ग पर, खूब दौड़े, खूब दौड़े, फिर विचार आया, वे तो उसके हैं जिसका उनके सिवा कोई नहीं है।
"एक बानि करुणानिधान की।
सो प्रिय जाहि न गति आन की॥"
बस रास्ते में ही बैठ गए, रास्ते पर बैठे हैं, रास्ता नहीं छोड़ा। और भी, वे सीधे ही नहीं बैठ गए, पहले दौड़े फिर बैठे हैं। उनका बैठना साधन से उपलब्ध विचार का, समर्पण का फल है, आप पहले से ही बैठें हों, तो अपना बैठना उन जैसा बैठना मत समझ लेना।
बस आँखें मुंद गईं। मूंदी नहीं, मुंद गईं। यहाँ बहुत हैं जो जबरदस्ती मूंद कर बैठे हैं। अपने से मुंद गईं, भगवान भीतर आ गए, शरीर रोमाँचित होकर कटहल जैसा हो गया। भीतर भगवान आए तो बाहर भी आ गए, भीतर हों तभी बाहर दिखते हैं। सुतीक्ष्ण जी की आँखें खुलीं तो भगवान को सामने पाया, चरणों में गिर गए, भगवान ने उठाकर गले से लगा लिया।
लोकेशानन्द की बात पर विचार करें, प्रभुस्मरण हो तो मरण न हो, प्रभु रमण करने लगें। मनन हो तो मन-न हो। नमन हो तो अमन हो। चिंतन हो तो चिंता कैसे हो?
यों सरलता, गुरुसेवा, साधन, संबंध-समर्पण और भाव-विचार से सुतीक्ष्ण जी को परमात्मा प्राप्ति हो गई।
भगवान को लेकर गुरु जी के पास गए। गुरु जी! मैं भगवान श्रीसीतारामजी को लाया हूँ। गुरुजी ने कहा- सुतीक्ष्ण तूं धन्य है। तेरे कारण मुझे भगवान के दर्शन हुए।
अब विडियो देखें-
सुतीक्ष्ण राम मिलन
https://youtu.be/xVSzdd9QxxI
सहज रहो
https://youtu.be/nTND9QPvcmQ
Note, your efforts to find Bhagwan is called means, but if Bhagwan comes to you, it is the result of surrender. The means is the one that leads you to surrender.
Today, Sutikshan was left alone, the family was not there already, only Guru ji was there, he also gave up. Now he was yearning in memory of Guru ji, that he got a message, that Bhagwan is coming. Sutikshan started thinking how to see Him?
Distraught he ran here and there, on this path and that path, ran a lot, ran a lot, then the idea came, Bhagwan belongs to him, who has no one except Him.
"Ek baani Karuna Nidhaan ki, so priya jaahi na gati aan ki."
He just sat on the way, but sat on the path, didn't leave the path. Moreover, he didn't sit directly, first ran a lot, then sat down. His sitting is the result of surrender achieved from the means, if you are already seated, then don't consider you are sitting like him.
Just the eyes were closed on their own, he didn't try to close them, closed themselves, there are many here who are forcibly closing their eyes.
When the eyes closed, Bhagwan came in the heart, the body became like jackfruit. When Bhagwan comes inside, he appears in front too. Bhagwan appears outside only when He is inside first. When Sutikshan's eyes opened, he found Bhagwan in front, fell at the feet. Bhagwan lifted him up and embraced.
Contemplate on Lokeshanand's sermon, if you remember Bhagwan, there is no death. If you meditate, there is no mind. If you contemplate, there is no worry.
Thus, by simplicity, Guru's service, means, surrender and thoughtfulness, Sutikshan attained Bhagwan.
He went to Guru ji with Bhagwan. Said- Guru ji! I have brought Bhagwan Shri Sitaramji with me.
Guru ji said, "Sutikshan, you are blessed, I saw Bhagwan because of you."
Now watch the videos-
Sutikshan Episode
https://youtu.be/xVSzdd9QxxI
Be simple
https://youtu.be/nTND9QPvcmQ
Comments
Post a Comment