294 पंचवटी

राम जी आज पंचवटी में आ गए।
पंचतत्वों से बनी यह देह ही पंचवटी है। यहाँ जितने प्रकार के देह हैं, सब पंचवटी ही हैं। इन सबमें यह मनुष्य देह रूपी पंचवटी सबसे कीमती भी है, तो इसी में सबसे अधिक माया का विस्तार भी है।
यह दुनिया पंच का प्रपंच ही तो है। पंचवटी में ही सती जी को भ्रम हुआ, वे सती से नकली सीता बन गईं। इसी में रावण की बहन सूर्पनखा रूप बदल कर आई। यहीं खर दूषण और त्रिशिरा, चौदह हजार राक्षसों के साथ आए। और भी, यहीं सीताजी छाया सीता हो गईं, मारीच मायामृग बन भगवान की आवाज निकालने लगा।, रावण संतवेश बनाकर सीताजी का हरण कर ले गया, भगवान को भी रोना पड़ा।
देखो, हम पंचवटी में ही हैं। यह पंचवटी ही हमारे रहने का स्थान है। हम दो प्रकार के घरों में रहते हैं, हम एक चलते फिरते घर को लेकर, एक खड़े घर में रहते हैं। आप दोनों में आराम से रहो, बस इतनी सावधानी रखना कि इन्हें अपना मत समझना।
यह अपने को मिले हैं, अपने हैं नहीं। इनसे आसक्ति मत कर लेना। ये बंधनकारी नहीं हैं, इनसे आसक्ति ही बंधनकारी है। परेशानी यही है कि इनका संग होते ही यह आसक्ति न मालूम कब कहाँ से आ धमकती है।
तो पंचवटी के संग से बचने के लिए क्या करें? सत्संग करें। बस यही इसकी एकमात्र विशेषता है कि इसी में सत्संग हो सकता है। 
रामकथा में पंचवटी का पूर्ण उपयोग दिखाया गया है। राम जी पंचवटी में आए तो सत्संग शुरू हुआ। जीव रूपी लक्ष्मण, माने साधक जिसका मन लक्ष्य पर टिका है, ने प्रश्न किया, राम जी ने सद्गुरू बनकर सुंदर उपदेश दिया।
लोकेशानन्द कहता है कि आप और हम धन्य हैं, जो इस पंचवटी का सदुपयोग कर रहे हैं।
अब विडियो देखें- पंचवटी में सत्संग
https://youtu.be/wHy3Ctox1t4

Shri Ram arrived in Panchvati today.
This body made of five elements is Panchvati, all types of bodies are Panchvati. Among all of these, this human form of Panchvati is most valuable one, so the maximum expansion of Maya is in the same.
All the scenes of the world are the mess of these five. Sati ji got confused in Panchvati, she became fake Sita from Sati. In Panchvati only, Ravan's sister Surpnakha changed her form. In Panchvati, Khar Dushan and Trishira came with fourteen thousand demons. And in Panchvati, Sita ji became shadow Sita, Marich became mystic deer and began to draw Ram's voice, Ravan disguised as a sant and took away Sita, Ram also had to cry.
Look, we are in Panchvati only. This Panchvati is our place to live. We live in two types of houses. We live in a standing house, with a moving house. Live comfortably in both of them, just be careful not to consider them as your own.
You have got it, but you don't own it. Do not attach to them. They are not binding, your attachment to them is binding you.
So what to do to avoid the side effects of Panchvati? Engage in satsang. Its only beneficial feature is that it can have satsang.
Ramkatha shows the full use of Panchvati. As soon as Ram came to Panchvati, he started satsang. Lakshman in the form of a seeker, whose mind rests on the goal, asked questions, Ram gave a beautiful sermon as Sadguru.
Lokeshanand says that blessed are we who are making good use of this Panchvati.
Now watch the video- Satsang in Panchvati
https://youtu.be/wHy3Ctox1t4

Comments