394 गुरू पूर्णिमा
"परमात्मा प्राप्ति का स्वरूप"
परमात्मा प्राप्ति की चर्चा तो बहुत होती है, पर यह तो विचार करें कि परमात्मा प्राप्ति है क्या? मालूम तो पड़े कि परमात्मा प्राप्ति क्या है?
बहुत ध्यान से समझें! परमात्मा के तीन स्वरूप हैं।
सगुण साकार, सगुण निराकार और निर्गुण निराकार।
सगुण साकार-
सद्गुरूदेव भगवान ही परमात्मा का "सगुण साकार" स्वरूप है। सद्गुरूदेव भगवान की प्राप्ति ही परमात्मा के सगुण साकार स्वरूप की प्राप्ति है। क्या आपने भगवान के सगुण साकार स्वरूप की प्राप्ति कर ली है? यदि हाँ तो ध्यान दें कि वह मूर्ख है जो सद्गुरूदेव भगवान को सामान्य देहधारी मनुष्य समझ कर व्यवहार करता है।
सगुण निराकार-
सद्गुरूदेव भगवान या भगवान के एक स्वरूप को पकड़कर अंतःकरण में उतार लेना ही परमात्मा के "सगुण निराकार" स्वरूप की प्राप्ति है। क्या आपने सद्गुरूदेव भगवान के स्वरूप को अपने अंतःकरण में उतार कर सगुण निराकार स्वरूप की प्राप्ति कर ली है? यदि नहीं तो ध्यान दें कि वह महामूर्ख है जो सद्गुरूदेव को पाकर भी, उनके स्वरूप को अंतःकरण में उतारने का संपूर्ण प्रयास नहीं करता।
निर्गुण निराकार-
सद्गुरूदेव भगवान के स्वरूप और अपने आत्म स्वरूप में एकता का ज्ञान हो जाना ही परमात्मा के "निर्गुण निराकार" स्वरूप की प्राप्ति है। यही ब्रह्मात्मैकत्व है। वह मनुष्य धन्य है, जो सोपान दर सोपान चलता हुआ, इस ज्ञान को प्राप्त हो जाए।
आप भी इस ज्ञान को प्राप्त हों, ऐसी अपेक्षा करते हुए, लोकेशानन्द की ओर से आपको गुरू पूर्णिमा महापर्व की बहुत बहुत शुभकामनाएँ।
"Bhagwan's attainment"
There is a lot of discussion about Bhagwan's attainment, but consider that what is Bhagwan's attainment? It should be known what is Bhagwan's attainment?
Try to understand! There are three forms of Bhagwan.
Sagun Sakaar, Sagun Nirakaar and Nirgun Nirakaar.
Sagun Sakaar-
Sadgurudev Bhagwan is the true form of Bhagwan. The attainment of Sadgurudev Bhagwan is the attainment of the "Sagun Sakaar" form of Bhagwan. Have you attained the Sagun Sakaar form of Bhagwan? If yes, then note that he is a fool who treats Sadhgurudev Bhagwan as a body.
Sagun Nirakaar-
Holding a form of Sadgurudev Bhagwan or Bhagwan, and taking it into conscience, is the attainment of the "Sagun Nirakaar" form of Bhagwan. Have you taken Sadguru's form in your conscience? If not, then note that he is a fool who even after finding Sadguru, doesn't make any effort to bring His form into conscience.
Nirgun Nirakaar-
The knowledge of unity in the form of Sadgurudev Bhagwan and one's true self is the attainment of the "Nirgun Nirakaar" form of Bhagwan. This is "Brahmatmaikatva". Blessed is the man who walks step by step, and attains this knowledge.
Hoping that you too get this knowledge, Lokeshanand wishes you a very Happy Guru Purnima Mahaparva.
Comments
Post a Comment